फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर फिर मिले पोस्टर, दीवारों पर भी लिखावट; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 09:36 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर कथित तौर पर पोस्टर चिपकाए जाने और काली स्याही से कुछ लिखे जाने के बाद एक नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पोस्टर चिपकाने और दीवारों पर काली स्याही से लिखावट करने का एक और मामला सामने आया है। शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर 24 अक्टूबर को इमरजेंसी गेट नंबर 5 के पास दीवार पर पोस्टर चिपके मिले, जबकि गेट नंबर 7 के पास शाफ्ट की दीवार पर काली स्याही से कुछ लिखा हुआ मिला। मामले में आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट और मेट्रो रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ट्रेन के अंदर भी मिले थे पोस्टर
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले इसी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन के अंदर भी दो पोस्टर मिले थे। 20 अक्टूबर को नई दिल्ली से यशोभूमि स्टेशन पहुंची ट्रेन की जांच के दौरान ऑपरेटर ने एक सीट पर पोस्टर देखे थे। पुलिस शिकायत के मुताबिक, ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद निरीक्षण के दौरान इन पर नजर पड़ी।

ए4 आकार के काले-सफेद कागजों पर छपे इन पोस्टरों में पिछले कुछ वर्षों में देश में हुए बदलावों और केंद्र सरकार के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए गए थे। पोस्टरों में दिए गए क्यूआर कोड के जरिए लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने का भी न्योता दिया गया था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल भी कर रही थी जांच
ट्रेन में मिले पोस्टरों को हटाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच में स्पेशल सेल को भी शामिल किया गया था। अब शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर पोस्टर चिपकाने और दीवारों पर लिखावट का नया मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें