फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान: 3500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, जाम की आशंका

Tue, 27 Oct 2026 06:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे मैदान को 14 जोन में बांटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे मैदान को 14 जोन में बांटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  रैली में 30 से 35 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मैदान और आसपास के इलाकों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा निगरानी के लिए कई कंट्रोल रूम भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सोमवार को रामलीला मैदान में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से  जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा के अनुसार, मैदान के 14 जोन में से प्रत्येक की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त  स्तर के अधिकारी को सौंपी जाएगी। दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रिजर्व फोर्स की 10 कंपनियां भी बुलाई गई हैं।

बॉडी वोर्न कैमरों से लैस होंगे पुलिसकर्मी
रैली के दौरान पूरे मैदान पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी वोर्न कैमरे दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी और कम्युनिकेशन कंट्रोल रूम समेत कई केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य और नई दिल्ली में जाम की आशंका
पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, रैली आयोजकों ने शुरुआती अनुमान में 30 से 35 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। वास्तविक संख्या का आकलन करने के लिए पुलिस का खुफिया विभाग भी सक्रिय है। रैली रविवार को होगी, लेकिन त्योहारी मौसम में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। रामलीला मैदान के आसपास दिल्ली गेट, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, मिंटो ब्रिज, आईटीओ और मथुरा रोड समेत मध्य व नई दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग सकता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें