फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर एफआईआर की चेतावनी

Thu, 20 Feb 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल डिलीट घोटाला मामले में उपभोक्ताओं पर भी गाज गिरेगी। विद्युत निगम के अफसरों ने बिल चुकता न करने वाले उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


निगम अफसरों की मानें तो उपभोक्ताओं से विभाग की बकाया पाई-पाई वसूली जाएगी। बता दें कि बुलंदशहर में डेढ़ करोड़ रुपये के 796 बिल डिलीट होने से लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है।

उपभोक्ताओं ने बिल मीटर रीडरों को जमा किया था लेकिन मीटर रीडरों ने फर्जी चेक नंबर डालकर पैसा हड़प लिया। सीधे नुकसान राजस्व को हुआ।

600 से अधिक उपभोक्ता करीब 90 लाख रुपये जमा कर चुके हैं, जबकि 150 से अधिक अभी रह गए हैं। निगम अफसरों ने बिल जमा न करने वाले शेष उपभोक्ताओं की सूची बना ली है।
विज्ञापन


जल्द ही बिल जमा न करने पर विद्युत निगम के अफसरों ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।

बता दें कि पूरे मामले में उपभोक्ता ही पिसे हैं। अभी तक फ्रेंचाइजी कर्मी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। विद्युत निगम के अफसर भी निर्दोष बने हुए हैं जबकि उपभोक्ताओं से दोबारा 90 लाख रुपये की वसूली कर ली गई है।
विज्ञापन


शेष पर कानूनी कार्रवाई भी जल्द होने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें