फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की बोनट पर फरसे से काटा केक, सामजिक दूरी का किया उल्लंघन, पूर्व विधायक पर केस दर्ज 

Mon, 08 Jun 2020 10:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिबाई (बुलंदशहर) से पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अपने समर्थकों के साथ कार के बोनट पर केक रखकर फरसे से काटा। इस दौरान बिना मास्क पहने 20 से अधिक समर्थकों ने सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दादरी कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दादरी कोतवाली में दर्ज एफआईआर में कहा है कि सात जून की शाम लगभग साढ़े चार बजे गुड्डू पंडित ने किसी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ 15-20 अन्य लोग भी मौजूद थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसेवे पर उन्होंने कार के बोनट पर केक रखकर काटा। जबकि कोरोना महामारी के कारण जिले में धारा-144 लगी हुई है और सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क लगाकर बाहर निकलने के सख्त आदेश हैं।



डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-24 के गांव गिझोड़ निवासी पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मेरा नहीं था जन्मदिन, युवकों ने रास्ते में रोका : गुड्डू पंडित 
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने रविवार को ही अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उनका आज जन्मदिन नहीं है। उनका जन्मदिन दस जुलाई को आता है। सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर ही एफआईआर दर्ज होने के बाद एक वीडियो अपलोड कर कहा कि वह पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक वहां जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्होंने युवकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने के लिए भी कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें