फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून की प्रति फाड़ने को लेकर अरविंद केजरीवल के खिलाफ संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज

Fri, 18 Dec 2020 10:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल ने फाड़ी प्रतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गई है। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने कृषि बिल की विधानसभा में कापी फाड़कर आंदोलनरत किसानों को भड़काने का काम किया है।

विज्ञापन


संसद मार्ग थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि शिकायत को उत्तरी जिला पुलिस को भेज दिया है। विधानसभा उत्तरी जिले के सिविल लाईंस थाना इलाके में स्थित है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के आईटी सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक दुबे ने संसद मार्ग थाने में दी शिकायत में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसान आंदोलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दंगा भड़काने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाकर किसान विधेयक बिल पर चर्चा के दौरान संविधान का उल्लंघन करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल को फाड़ दिया। इससे किसानों को प्रोत्साहन मिल रहा है और दिल्ली में दंगा जैसा माहौल बन रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत में लिखा है कि अगर दिल्ली में माहौल खराब होता है तो उसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें