फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों लगा केजरीवाल-सिसोदिया पर एक-एक हजार का जुर्माना

Tue, 12 Dec 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आपराधिक मानहानि के मामले में अदालत में पेश न होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों के पेश न होने पर नाराजगी जताई। मामले में सोमवार को कोर्ट द्वारा मानहानि के आरोप तय किए जाने थे।

हालांकि, इनके वकीलों के आग्रह पर कोर्ट ने दोनों को सोमवार को पेशी से छूट दे दी।  दोनों को कोर्ट ने पेश होने के लिए 17 फरवरी 2018 को आखिरी मौका दिया है।  इस मामले के तीसरे आरोपी पूर्व आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव हैं, जिनकी मां के देहांत के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन

demo pic
कोर्ट ने अगली सुनवाई पर तीनों के पेश होने के आदेश दिए हैं।  गौरतलब है कि वकील सुरेंद्र शर्मा ने यह याचिका दायर की है। उनका दावा है कि 2013 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से पहले अपना प्रत्याशी चुना।

बाद में यह कहते हुए टिकट देने से इंकार कर दिया कि उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें