आपराधिक मानहानि के मामले में अदालत में पेश न होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों के पेश न होने पर नाराजगी जताई। मामले में सोमवार को कोर्ट द्वारा मानहानि के आरोप तय किए जाने थे।
हालांकि, इनके वकीलों के आग्रह पर कोर्ट ने दोनों को सोमवार को पेशी से छूट दे दी। दोनों को कोर्ट ने पेश होने के लिए 17 फरवरी 2018 को आखिरी मौका दिया है। इस मामले के तीसरे आरोपी पूर्व आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव हैं, जिनकी मां के देहांत के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके।