फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्षतिग्रस्त तिरंगा बदला नहीं तो तीन हजार रुपये प्रति घंटे जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे में शिकायत का निस्तारण जरूरी, 500 स्थानों पर तिरंगों की निगरानी के लिए तैनात होंगे 10 मोबाइल वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में किसी स्थान पर फटा या क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज फहरता मिला तो उसके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी पर कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नई व्यवस्था में प्रावधान किया है कि शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर ध्वज नहीं बदला गया तो एजेंसी पर तीन हजार रुपये प्रति ध्वज प्रति घंटे की दर से जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली में करीब 500 स्थानों पर लगे राष्ट्रीय ध्वजों के रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो वर्ष के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।
नई व्यवस्था में एजेंसी को ध्वजों से जुड़ी शिकायतों के लिए 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन शुरू करनी होगी। प्रत्येक ध्वज स्थल पर हेल्पलाइन नंबर वाला बोर्ड भी लगाना अनिवार्य होगा। शिकायतों का रिकॉर्ड रखना भी जरूरी होगा। रिकॉर्ड नहीं रखने पर एजेंसी पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगों की देखरेख के लिए एजेंसी को कम से कम 10 मोबाइल वाहन तैनात करने होंगे। प्रत्येक वाहन में दो इलेक्ट्रीशियन और दो हेल्पर होंगे। वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा, जिससे शिकायत के बाद टीम की मौके पर पहुंचने और वाहन की स्थिति की निगरानी की जा सके। सभी ध्वज स्थलों की सातों दिन निगरानी होगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए केंद्रीकृत कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें