फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज से मिलेगी रोडवेज बसों की इंफार्मेशन

Tue, 21 Jan 2014 12:38 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों को तलाशने में अब यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। सूबे के किसी भी रूट पर बसों की टाइमिंग यात्रियों को मोबाइल पर मिल सकेगी। मैसेज कर यात्री बसों के संचालन समय पता कर सकेंगे।
विज्ञापन


इससे किसी मार्ग पर बीच रास्ते से बस पकड़ने में भी सुविधा रहेगी। मार्च से इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर साफ्टवेयर का काम शुरू हो जाएगा।

यात्रियों को अभी तक अपने रूट की बसों की जानकारी तो डिपो पर मिल जाती है, लेकिन प्रदेश के अन्य रूट पर चलने वाली बसों का टाइम पता नहीं चलता।

ऐसे में दूसरे शहरों में जाने पर रोडवेज बस की बजाय वह डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होते हैं। परिवहन निगम ने अब इस परेशानी को भी दूर करने का निर्णय कर लिया है।

कंट्रोल रूम बनाकर अब यात्रियों को बसों की सही टाइमिंग बताने की व्यवस्था की जा रही है। निगम लखनऊ में इसका कंट्रोल रूम बनाकर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने का काम मार्च में शुरू कर देगा।
विज्ञापन


एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि कंट्रोल रूम का एक नंबर जारी किया जाएगा। इस पर रूट का नाम, यात्रा करने का दिन और समय लिखकर मैसेज किया जा सकेगा।

कंट्रोल रूम मैसेज से ही इसकी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएगा। किसी रूट पर बसों के बीच रास्ते में किसी खास डिपो पर पहुंचने के टाइम की जानकारी भी ली जा सकती है। अभी तक केवल मल्टीमीडिया मोबाइल या इंटरनेट पर ही बसों की टाइमिंग-लोकेशन पता की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें