फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी में फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जताई आपसी रंजिश की आशंका

Mon, 04 Feb 2019 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक मोहित डबास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अज्ञात हमलावरों ने शनिवार रात शाहबाद डेयरी इलाके में एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए रंजिश या निजी कारणों की वजह से हत्या की आशंका जताई है। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहित डबास उर्फ बिट्टू (28) सपरिवार सुल्तानपुर डबास गांव में रहता था। उसका रोहिणी में फाइनेंस का काम था। परिजनों ने बताया कि मोहित शनिवार रात अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-16 रोहिणी गया था। उसका अपने कुछ दोस्तों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दोस्त के सामने ही मोहित को गोली मारी है। दोस्त ही उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया था और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मोहित के पेट में गोली मारी गई थी। उसके दोस्त से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिये के बारे में जानकारी हासिल की गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें