फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ शिविरों की सहायता राशि बढ़ी, बड़े शिविरों को 15 लाख रुपये तक मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट का फैसला-2
विज्ञापन

1,200 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा जारी रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने कांवड़ यात्रा-2026 के लिए कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, शिविरों के बढ़ते खर्च और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी श्रेणियों के कांवड़ शिविरों के अनुदान में वृद्धि का निर्णय लिया है।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार, 20 हजार वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में 6 से 12 दिनों तक संचालित होने वाले बड़े कांवड़ शिविरों को अब अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। अन्य श्रेणियों के शिविरों के लिए भी अनुदान राशि बढ़ाई गई है। इसके अलावा कांवड़ समितियों को पहले की तरह 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कांवड़ समितियों को पर्याप्त सहयोग देकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महंगाई और यात्रा के विस्तार को देखते हुए सहायता राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल शौचालय, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सिंगल विंडो व्यवस्था भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें