फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से प्रोफेशनल कोर्सेज सेमेस्टर परीक्षाओं के भरें फार्म

Fri, 12 Dec 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने सेल्फ फाइनेंस संस्थानों में संचालित प्रोफेशनल कोर्सेज की सत्र 2014-15 की सेमेस्टर मुख्य, बैक और एक्स ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विवि की ओर से बीबीए, बीसीए, एलएलबी पांच वर्षीय, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमजेएमसी, बीटेक , एमबीए सहित विभिन्न कोर्सेज के ऑनलाइन परीक्षा फार्म 13 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 23 दिसंबर तक चलेगी।

इसके बाद छात्र-छात्राओं को कंपलीट फार्म 25 दिसंबर तक कॉलेजों में जमा कराना होगा। इसके बाद कॉलेजों को सभी फार्म विवि के संबंधित विभाग में 27 दिसंबर तक हर हाल में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने को छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट पर जाकर पहले यूजी-पीजी क्लासेज अंडर सेल्फ फाइनेंस स्कीम पर क्लिक करना होगा।

प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के समय मिला अपना आईडी नंबर और कक्षा के चयन पर अंकित करना होगा।

बाकी तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर सहित बैक व एक्स के विद्यार्थियों को पिछले सेमेस्टर में आवंटित अनुक्रमांक अंकित कर क्लिक करना होगा। विवि ने बाकी विस्तृत गाइडलाइन वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें