फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाया, रुपये मांगे तो बाइकर्स ने कैशियर को मारी गोली

Mon, 15 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीला गांव के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल डलवाने आए दो बाइकों पर सवार छह बदमाश रविवार रात कैशियर को गोली मारकर भाग गए।
विज्ञापन


अटेंडेंट न होने पर कैशियर मेघराज मावी(32) ने पेट्रोल भरने के बाद पैसे मांगे तो बाइक पर सवार बदमाश ने तमंचे से उनके पैर में गोली मार दी।

बदमाशों की धुंधली तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैशियर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

लोनी गाजियाबाद रोड टीला शाहबाजपुर गांव स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मेघराज मावी निवासी टीला शाहबाजपुर कैशियर हैं।

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइक पर छह युवक पंप पर आए और दोनों बाइकों में 500-500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। अटेंडेंट न होने पर कैशियर मेघराज ने पेट्रोल भरा।

पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने युवकों से रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस बुलाने को कहा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली उनके दाएं पैर के घुटने में लगी।
विज्ञापन


बदमाश घटना को अंजाम देकर भोपुरा की ओर भाग गए।  आसपास मौजूद लोग गोली की आवाज सुनकर एकत्र हुए और कैशियर को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

सीसीटीवी में आई धुधली तस्वीर
पुलिस के अनुसार पंप के सीसीटीवी में बदमाशों की धुंधली तस्वीर दिख रही है। फुटेज को दिल्ली के लैब भेजकर साफ करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे बदमाशों की बाइक का नंबर ट्रेस किया जा सके। लोनी से दिल्ली तक नाकाबंदी कर बाइकर्स की चेकिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें