फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर, मोदी सरनेम वाले लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल का आरोप

Thu, 18 Apr 2019 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rahul gandhi Kerala Rally - फोटो : twitter
विज्ञापन

कर्नाटक के कोलार में हुई जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी नाम वाले लोगों को चोर बताने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर निवासी एक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। कहा गया है कि राहुल के बयान से मोदी सरनेम वाले लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में बुधवार को प्रार्थना पत्र दायर करते हुए नगर करौली कंपाउंड निवासी जगदीप कुमार मोदी पुत्र स्व. चंद्रसेन मोदी ने कहा कि वह नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर का काम करते हैं। उनका सरनेम मोदी है। बीते दिनों कर्नाटक के कोलार में जनसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौकीदार संबंधी बयान में प्रधानमंत्री पर सियासी टिप्पणी की थी। साथ में नीरव मोदी, ललित मोदी के भी नाम लिए थे। 

प्रार्थना पत्र में जगदीश कुमार मोदी ने बताया कि राहुल गांधी के उक्त वक्तव्य के चलते 14 अप्रैल को मेडिकल स्टोर पर उनका मजाक उड़ाया गया। समाज में परिवादी के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है, समाज में प्रतिष्ठा भी कम हुई है। उन्होंने कोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें