गाड़ी के पास ही दीपक, अंकित, दीपक उर्फ सन्नी, अवधेश और सतेंद्र खड़े थे। पीड़ित दीपक को देखकर आरोपी दीपक ने उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बच गया। आरोपियों ने पीड़ित दीपक के चाचा की परचून की दुकान पर तेल डालकर आग लगा दी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। शुक्रवार देर रात से फैले गांव में दहशत के माहौल को पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शांत किया।
सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
भाजपा दिग्गजों का गांव है वजीरपुर
गांव वजीरपुर में भाजपा के दो दिग्गज नेता रहते हैं। जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान इसी गांव के निवासी हैं। भाजपा दिग्गजों के गांव में हुई इस घटना में रात भर चले तांडव ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।