फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये शख्स हर साल दिव्यांग बच्चों को कराता है हवाई यात्रा, ऐसे करता है लोगों की सेवा

Sun, 12 Aug 2018 09:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
राजन श्रीवास्तव
विज्ञापन

देश को आजाद कराने में हजारों आजादी के मतवाले वतन के नाम पर कुर्बान हो गए। आज भी उनको याद कर हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं, लेकिन इस आजादी को संजोकर व संवारने का काम कुछ ही लोगों द्वारा किया जा रहा है। उनमें से एक हैं नोएडा के समाजसेवी राजन श्रीवास्तव। 

विज्ञापन


उन्होंने न केवल अपने अथक प्रयासों से गरीब व मलीन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं व युवतियों का जीवन संवारा, बल्कि प्राथमिक विद्यालयों, स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए किताबें, बैंच, कपड़े, जूट बैग इत्यादि का योगदान दिया।

वह हर साल 60 दिव्यांग बच्चों को हवाई यात्रा कराते हैं। उन्होंने आग से पीड़ित परिवार को अन्न भी दान किया है जिसके बदले में राजन ने सिर्फ लोगों का आशीर्वाद हासिल किया है। उनके द्वारा सेक्टर-55 में चलाए जा रहे श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट ने कई लोगों को रोजगार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजन श्रीवास्तव कई सालों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण इनके द्वारा चलाई जा रही निशुल्क ओपीडी है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यही नहीं पांच रुपये में प्रतिदिन साढ़े सात सौ लोगों को भोजन भी करा रहे हैं। 

सही मायने में देखा जाए तो राजन श्रीवास्तव देश की आजादी का सही मायने लोगों को समझा रहे हैं। अन्यथा इस नगरी में हजारों उद्यमी व व्यापारी वर्ग हैं। जिन्होंने शायद ही कभी मलीन बस्तियों में जाकर ऐसा काम किया होगा जो बिना सोचे समझे राजन श्रीवास्तव कर रहे हैं।  

यह किए काम
- महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं। महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
- दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का बीड़ा भी इन्होंने उठाया हुआ है।
- डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां बढ़ते देख इन्होंने फॉगिंग के जरिये मच्छरों के खिलाफ जंग छेड़ी है।
- जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए इन्होंने एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें