फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा मॉल के सामने पत्नी के साथ मारपीट

Mon, 22 Sep 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के सामने बीती शाम हंगामा हो गया। बाजार जा रही एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को छुड़ाया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

चकरपुर में रहने वाली महिला बबीता की शादी फरीदाबाद निवासी सोनू के साथ हुई है। दोनों के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है जिसके चलते महिला चकरपुर में अपने अभिभावकों के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार शनिवार को महिला घर से निकलकर किसी काम से बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


सहारा मॉल के पास अचानक उसका पति मिल गई। दोनों के बीच हुई बहस के बाद आरोपी ने महिला के साथ मार-पिटाई शुरु कर दी। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए और उसे छुड़वाया।
विज्ञापन


भीड़ को देखकर आरोपी पति यहां से फरार हो गया। शाम को महिला ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें