संजय कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा करने की नीयत एक परिवार की जमकर पिटाई की। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने घर से बाहर निकल कर कुछ लोगों को मदद के लिए बुलाया।
लोगों को बचाव के लिए आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला मुजेसर थाने में दर्ज किया गया है।
संजय कॉलोनी निवासी रमेश्वरी ने बताया कि सोमवार की शाम वह और परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। उसी दौरान मच्छगर गांव निवासी गजेंद्र, शक्ति सिंह, संजय, बंटी, कांहा रावत, दिनेश, अनिल, अनिमेश, संदीप, प्रवीन, सुजीत, जितेंद्र और रवि उसके घर में घुस आए।
आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने आते ही घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला और उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। आरोपियों ने सभी को पीट पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी मकान पर अपना ताला लगा कर कब्जा करने का प्रयास कराने लगे। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी जय किशन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।