फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने केजरीवाल तो चुनाव आयोग हुआ सख्त

Tue, 27 Jan 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे चाहे किसी भी दल से ले लेना, मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही देना। चुनाव आयोग से दो बार चेतावनी मिलने के बाद केजरीवाल का यह बयान जारी है।
विज्ञापन


आयोग ने इस बार कड़ा रुख दिखाते हुए मामले में दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल को फिर नोटिस जारी हो सकता है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने सोमवार को जंगपुरा और कस्तूरबा नगर में दो जनसभाएं कीं। उन सभाओं में फिर अपने पुराने अंदाज में कहा कि पैसे सबसे ले लेना, मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को इससे पहले दो जनसभाओं में इस तरह के बयान देने पर कांग्रेस नेता की शिकायत पर नोटिस जारी हो चुका था। दूसरी नोटिस पर 25 जनवरी को केजरीवाल ने लिखित जवाब दिया था कि अगर चुनाव आयोग को आपत्ति है तो वह आगे इसका ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें