करीब 48 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार टोल प्लाजा पर खड़ी है। कुछ लोग आते हैं और टोल प्लाजा पर लगे बैरिकेडिंग को जबरन हटा देते हैं। गार्ड की ओर से इसका विरोध किया जाता है। विरोध करने पर युवक भी भड़क जाते हैं और गार्ड समेत अन्य टोल कर्मियों से अभद्रता करना शुरू कर देते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक शुरू हो जाती है। इस बीच मौके का फायदा उठाकर कार वहां से निकल जाती है। इसके बाद भी वे सभी नहीं रुकते हैं।