फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर भिड़े मेट्रो कर्मी, स्टेशन से नीचे गिरे

Wed, 29 Oct 2014 06:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह प्लेटफार्म पर दो कर्मचारी सफाई को लेकर भिड़ गए। मारपीट और खींचतान के दौरान दोनों करीब दो मंजिला ऊंचे मेट्रो स्टेशन से सड़क किनारे जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें एम्स के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोनों के सिर में काफी चोट आई है और घटना के बाद से दोनों को होश नहीं आया है। इधर, लड़ाई के दौरान भीड़ होने की वजह से  वायलेट लाइन पर सात मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

दिल्ली मेट्रो पुलिस के मुताबिक, मिथलेश और सतबीर गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर हाउस कीपिंग का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों प्लेटफार्म पर सफाई कर रहे थे। इसी बीच सफाई को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


दोनों को अलग करने के लिए यात्री आगे बढ़े, लेकिन कोई फायदा हुआ। लड़ाई के दौरान भीड़ एकत्र होने की वजह से बदरपुर-मंडी हाउस के बीच चलने वाली ट्रेन के ड्राइवर को प्लेटफॉर्म से पहले ही गाड़ी को रोकना पड़ा।

मारपीट की जानकारी पर मेट्रो स्टेशन के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी प्लेटफॉर्म पर पहुंचते, उससे पहले ही मिथलेश और सतबीर एलिवेटेड स्टेशन से कालकाजी जाने वाली व्यस्त सड़क  के किनारे जा गिरे। ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेट्रो रेल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें