फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म होने में 7 घंटे बाकी, AAP-BJP में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सिर्फ एक दिन बचा है और सियासी माहौल गरमाता जा रहा है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में बीती रात बुधवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि यह झड़प आप के संगम विहार इलाके के एफ-2 ब्लॉक स्थित कार्यालय के पास हुआ।
विज्ञापन

प्रचार करते हुए रोका और कर दी ‌पिटाई

जानकारी के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने बताया है कि बुधवार को वह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में लगे थे तभी बीजेपी के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके साथ ही भाजपाईयों ने कारों के शीशे भी तोड़ दिए। इसमें दो लड़कियों समेत 6 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

खबर है ‌कि जिस समय दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई उस वक्त संगम विहार से आप उम्मीदवार दिनेश मो‌हनिया जी-ब्लॉक में एक जनसभा कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही वो घायलों के साथ संगम विहार थाने पहुंचे।
विज्ञापन

टोपी पर मचा बवाल

वहीं बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि आप के कार्यकर्ता बीजेपी की टोपी पहन कर जबरन उनकी कैंपेनिंग के बीच घुसकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गई तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें आप बीजेपी को सीधे टक्कर दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें