राजधानी में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया आयाम बना है। पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में 57 साल की एक महिला ने दो बच्चों का जन्म दिया। चिकित्सकों ने डिलीवरी के लिए सर्जरी का सहारा लिया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, दोनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ और किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रामावती (बदला नाम) दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका अभी तक कोई बच्चा नहीं था।
हालांकि, 2009 में वह एक बार गर्भवती हुई थीं, लेकिन उम्र ज्यादा होने व स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उनका गर्भपात हो गया था। एक डॉक्टर ने बताया कि करीब 9 महीने पहले महिला ने एक बार फिर गर्भवती होने पर अग्रसेन अस्पताल से संपर्क किया।