फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडव नगर के ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख की डकैती, सीसीटीवी रिकॉर्डर भी ले गए

Fri, 31 Aug 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर के शोरूम में डाका डाल कर करीब 50 लाख के जेवरात और दो लाख रुपये नकद ले गए। 
विज्ञापन


बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने ज्वेलर के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। पुलिस के मुताबिक विजय शर्मा का पांडव नगर के एफ ब्लॉक में कनिष्क ज्वेलर के नाम से शोरूम है। 

यहां उनके भाई गौरव के अलावा पत्नी प्रियंका भी बैठती हैं। सुबह गौरव मयूर विहार से अपने बेटे को लेने उसके स्कूल गए थे। इस बीच विजय व प्रियंका ने दुकान खोली। करीब 11:55 बजे शोरूम के बाहर एक कार आकर रुकी। 
विज्ञापन


कार से चार बदमाश उतरे, जबकि एक सीट पर ही बैठा रहा। उनमें से तीन शोरूम में दाखिल हो गए, जबकि एक गेट पर खड़ा हो गया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पति-पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद डिसप्ले पर रखे हीरे और सोने-चांदी के जेवरात व नकद एक बैग में डालकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें