फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और गलियों से गायब हुआ डेढ़ करोड़ का सोना

Sat, 15 Feb 2014 05:19 PM IST
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन साल में साइबर सिटी की सड़कों और गलियों में महिलाओं से छीने गए डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के सोने का सुराग नहीं लग पाने के कारण शहर के तमाम ज्वैलर्स संदेह के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को लगता है कि इस दौरान सोने की चेन और आभूषण के रूप में उठाए गए पौने पांच किलो के स्वर्ण आभूषण की खरीद-बिक्री शहर के ज्वेलर्स और बदमाशों के बीच हुई है। इसको लेकर जब तक गुड़गांव पुलिस ज्वेलर्स को उठाकर पूछताछ करती रहती है।

यह भी पढ़ें:कहीं ब्रांडेड के नाम पर मिलावटी फूड तो नहीं खा रहे हैं आप?

शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक है। इसके सदस्य महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले या कान से आभूषण छीन ले जाते हैं। पुलिस रिकार्ड बताते हैं कि पिछले तीन साल में बाइकर्स गैंग शहर की 317 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


इन महिलाओं से छीने गए सोने की चेन और आभूषण की कीमत करीब पौने पांच किलो है। जिसका बाजार मूल्य तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये होता है। पुलिस दर्ज मामलों में अब तक मात्र 18 प्रतिशत का ही खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सीसीटीवी कैमरा भी नहीं कैद कर पाया उस चोर को

पुलिस की अपराध शाखा को शक है कि सड़कों, गलियों से उड़ाए गए स्वर्ण आभूषण कुछ स्थानीय ज्वैलर्स के यहां खपाए जा रहे हैं। चूंकि अब तक ऐसे आभूषण विक्रेताओं की पहचान नहीं हुई। इसलिए गाहे-बगाहे पुलिस उनमें से किसी न किसी के उठाकर पूछताछ करती रहती है।

पुलिस की इस कार्रवाई से परेशान होकर हाल में कुछ आभूषण दुकानदार पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल से भी मिले थे। इस बारे में पुलिस आयुक्त का कहना है कि इन मामलों की जांच में संकेत मिले हैं कि झपटमारी कर उड़ाए गए आभूषण स्थानीय बाजार में ही खपाए जा रहे हैं। अपराध शाखा के सूत्र बताते हैं कि पांच जांचों में ज्वेलर्स के पास सोने की चेन बेचने का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन


सोने के चेन का फंडा
आभूषण विक्रेता कहते हैं कि कुल 329 सोने की चेन का औसत वजन पौने पांच किलो के बराबर है। जिसकी औसत कीमत डेढ़ करोड़ है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें