फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप पहुंचाएगा आपको क्राफ्ट मेला

Sat, 15 Feb 2014 05:15 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 17 से 20 फरवरी तक एक्सपो मार्ट में चलने वाले हस्तशिल्प एवं उपहार मेले में खरीदारों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च होगा। मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
विज्ञापन


मोबाइल एप्लीकेशन सुविधा की शुरुआत 17 फरवरी को कोलंबिया गणराज्य की प्रथम महिला मारिया क्लेमेंसिया रोड्रिग्ज डी सैंटोस द्वारा किया जाएगा।

इस सुविधा से यहां पहुंचने वाले खरीदार उत्पादों और कंपनियों का आसानी से पता लगा सकेंगे। स्मार्ट फोन पर यह सुविधा गूगल प्ले और एप्प स्टोर पर ईपीसीएच.इन/मोबाइल के जरिये मिलेगी। इससे मेले में मौजूद सुविधाएं, फ्री शटल सेवाएं, होटल, भारतीय रेल, राष्ट्रीय बस सेवा इत्यादि देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें