फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिशिंग कंपनी में लगी भीषण आग, 100 करोड़ की सम्पत्ति बर्बाद

Sun, 10 Apr 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कंपनी में लगी भीषण आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-59 स्थित नोवा पब्लिकेशंस एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रविवार तड़के करीब पौने चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। कंपनी से निकलने के प्रयास में चार कर्मचारी घायल हो गए जबकि नरेंद्र शर्मा नाम का एक कर्मचारी लापता है।
विज्ञापन


करीब एक एकड़ में फैली कंपनी में आग को काबू करने के लिए शहर की फायर ब्रिगेड के अलावा गुड़गांव, पलवल और फैक्ट्रियों की 23 दमकल गाड़ियां देर शाम तक जुटी रहीं।

अग्निकांड में लगभग सौ करोड़ रुपये की संपत्ति बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, रात की पाली में करीब डेढ़ सौ लोग काम कर रहे थे। आग भूतल से शुरू हुई।
विज्ञापन

इससे पहले की आग और बढ़ती, कर्मचारी बाहर भागने लगे

कंपनी में लगी भीषण आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
यहां रखे कागजों के बंडल, सियाही और पैकिंग की बोरियों में तेजी से आग फैल गई। ड्यूटी पर तैनात बनवारी नाम के कर्मचारी ने शोर मचाकर प्रथम तल पर काम कर रहे लोगों को जानकारी दी।

इससे पहले की आग और बढ़ती, कर्मचारी बाहर भागने लगे। प्रथम तल से कूदने पर सुरेश नाम का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

एक कर्मचारी नरेंद्र शर्मा निवासी टप्पल, अलीगढ़ (यूपी) लापता है। करीब आधे घंटे में आग बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल तक फैल चुकी थी।
विज्ञापन

मालिक घटना के बाद भी कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पहुंचे

कंपनी में लगी भीषण आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह भारद्वाज के मुताबिक उन्हें कंपनी मेें आग लगने की सूचना तड़के सवा चार बजे मिली। उन्होंने पलवल, गुड़गांव और उद्योगों के निजी दमकल संसाधन मंगवाए।

दमकल की 23 गाड़ियां शाम छह बजे तक आग बुझाने के लिए पांच सौ से अधिक चक्कर लगा चुकी थीं। दिल्ली निवासी अमन चोपड़ा कंपनी के मालिक हैं।

एटक के प्रदेश महासचिव बेचूगिरी का आरोप है कि कंपनी मालिक घटना के बाद भी कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें