फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम भाई-बहन की मौत

Thu, 10 Sep 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कल्लूकढ़ी में रहस्यमय बुखार ने दो सगे भाई-बहन दानिश (6) और तमन्ना (8) की जान ले ली। मंगलवार रात 9.30 दानिश की कोलंबिया एशिया अस्पताल और तमन्ना की रात एक बजे घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन


कल्लूगढ़ी निवासी खान मोहम्मद गोबर के उपले बनाकर परिवार चलाते हैं। एक हफ्ते से बेटे दानिश और बेटी तमन्ना बुखार से पीड़ित थे। तमन्ना का इलाज गांव में ही एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां चल रहा था।

दूसरी ओर दानिश को रफीकाबाद डासना में लाइफ केयर सर्जिकल सेंटर में तीन सितंबर को भर्ती कराया गया था। यहां हुए टेस्ट में दानिश को टायफायड पॉजिटिव आया। तबियत ठीक होने पर छह सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी बीच मंगलवार रात आठे बजे तबियत अचानक बिगड़ने पर दानिश को कोलंबिया एशिया में भर्ती कराया गया, जहां डेढ़ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।

दानिश का शव लेकर घर पहुंचे ही थे तभी ढाई घंटे बाद तमन्ना ने दम तोड़ दिया। परिवार में दोनों की बच्चों की मौत से हाहाकार मचा है।

खान मोहम्मद के दो बच्चे और बुखार से पीड़ित हैं। उधर, स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

डेंगू का खौफ, अस्पतालों में भीड़
गाजियाबाद में डेंगू का खौफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुखार से पीड़ित लोग डर के चलते ही डेंगू का टेस्ट करा रहे हैं।

एमएमएच अस्तापल में बुधवार को बुखार से पीड़ित 28 मरीज भर्ती हुए। वहीं, यशोदा अस्पताल में 10 दिनों में 378 बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हुए हैं। जिला संयुक्त अस्पताल में भी मरीजों का तांता लगा हुआ है।

वहीं जनपद में डेंगू के अब तक 51 मामले सामने आ चुकेहैं। प्राइवेट वार्ड नहीं मिलने से लोग अब गैलरी, रिसेप्शन तक में लेटने को मजबूर हैं।

यशोदा अस्पताल की प्रवक्ता डा. प्रिया रंजन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में बुखार से पीड़ित 12 मरीज भर्ती हुए हैं।

पांच झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन सीएमओ अजेय अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवानगर में अभियान चलाया।

अभियान के तहत टीम ने पांच झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों की सील करने की कार्रवाई की। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे हुई कार्रवाई केवक्त लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार से अभियान चलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें