फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में मादा भेड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक मादा भेड़िये की मौत हो गई। यह भेड़िया हाल ही में पटना चिड़ियाघर से पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत लाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भेड़िये के पिछले पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत पशुओं के आदान-प्रदान के दौरान संगरोध (क्वारंटीन) प्रक्रिया अनिवार्य होती है, जिसमें नए आए जानवरों के स्वास्थ्य, तनाव और उनके नए वातावरण में अनुकूलन की निगरानी की जाती है। इस मामले में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्धारित संगरोध प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन किया गया था। बताया जा रहा है कि विनिमय कार्यक्रम के तहत पटना चिड़ियाघर से कुल चार भेड़ियों को दिल्ली लाया गया था।
विज्ञापन




दिल्ली चिड़ियाघर में पिछले कुछ महीनों में कई जानवरों की मौत के मामले सामने आए हैं। जनवरी में चार चौसिंगा (चार सींग वाले हिरण) की मौत हुई थी, जिनके नमूनों में विषाक्त पदार्थ फॉस्फीन के अंश पाए गए थे। इसके अलावा, एक सियार की मौत हिमालयी काले भालू के बाड़े में घुसने के बाद हो गई थी। इसी दौरान एक मादा संगाई हिरण, एक अन्य मादा हिरण और बाद में एक नर संगाई हिरण की भी मौत दर्ज की गई, जिसमें नर हिरण के पिछले पैर में चोट का इलाज चल रहा था। वहीं फरवरी में उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते 15 वर्षीय नीलगाय और 22 वर्षीय जगुआर की भी मृत्यु हुई थी। मार्च में दुर्गा नाम की दो साल की सफेद बाघिन को पटना चिड़ियाघर भेजने की तैयारी के दौरान उसके पिछले पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें