फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वर्दी के मद में मर्यादा तार-तार, महिला उप निरीक्षक ने 78 वर्षीय बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिणी नाॅर्थ इलाके में पार्किंग के विवाद में हुई घटना, बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन

-महिला उप निरीक्षक की शिकायत की जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । रोहिणी सेक्टर-सात में शनिवार की रात एक दुकान के आगे खड़ी कार को हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला उप निरीक्षक ने 78 साल के बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुकानदारों व अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने खुद को दिल्ली पुलिस की अधिकारी बताते हुए अन्य लोगों को भी धमकी दी। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर महिला उप निरीक्षक और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, महिला उप निरीक्षक की शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच कराने गईं थीं गर्भवती महिला अधिकारी
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि महिला उप निरीक्षक गर्भवती हैं। उनकी तैनाती इस इलाके में नहीं है। वह शनिवार को घटनास्थल के पास स्थित क्लीनिक में कार से जांच के लिए आईं थीं। उनके साथ पति भी थे। उन्होेंने अपनी कार को एक दुकान के सामने पार्क कर दिया। उन्होंने 5 से 10 मिनट में गाड़ी हटाने की बात कही। आरोप है कि इस बात को लेकर उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार का आरोप है कि महिला उप निरीक्षक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें थाने में दी गईं हैं। दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें