फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने इज्जत बचाई, दो को हवालात दिखाई

Mon, 31 Aug 2015 01:17 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की एक कालोनी में शनिवार रात चार युवकों ने घर में घुसकर दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की। कांस्टेबल उनसे भिड़ गई और शोर मचा दिया, जिससे भीड़ जमा हो गई। कांस्टेबल ने लोगों की मदद से दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन


नगर की एक कालोनी में दिल्ली में तैनात महिला कांस्टेबल परिवार के साथ रहती है। शनिवार रात वह घर में अकेली थी। आंगन में चारपाई डालकर सो रही थी।

महिला और लोगों की मानें तो रात करीब एक बजे दीवार फांदकर चार युवक मकान में घुस गए। युवक कांस्टेबल छेड़छाड़ करने लगे। कांस्टेबल हिम्मत दिखाते हुए उनसे भिड़ गई और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आए लोगों की मदद से कांस्टेबल ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो अंधेरे में भाग गए। लोगों ने दोनों की धुनाई की और बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि महिला कांस्टेबल की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। रविवार देर रात मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दूसरी ओर पकड़े गए युवकों का कहना है कि महिला कांस्टेबल ने उधार के पैसे और मोबाइल देने के लिए उन्हें बुलाया था।

शादी की जिद पर अड़ा एक युवक
पुलिस सूत्रों की मानें तो एक युवक महिला कांस्टेबल से शादी करने की जिद्द पर अड़ा है, लेकिन महिला कांस्टेबल शादी से इंकार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें