फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू के प्रोफेसर पर महिला सुरक्षा गार्ड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप आरोपी विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी भी, नौकरी से निकालने की धमकी देकर करता था यौन शोषण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पीड़िता डीटीयू में सुरक्षा गार्ड थी। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोफेसर, जो विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी भी हैं, उनका यौन शोषण कर रहे थे। कई बार नौकरी से निकालने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया। इसके अलावा पीड़िता को व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज भी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी आवास, सुनसान सड़क और झील के पास अलग-अलग मौकों पर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर धमकी दी। विरोध के बाद आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें