फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर करने को पति का दीदार, महिला पुलिसकर्मियों ने बॉस से की मांग

Tue, 15 Oct 2019 05:29 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

करवाचौथ का सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व होता है। सालभर उन्हें इसका इंतजार रहता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इस त्योहार के लिए खासतौर पर सजती और संवरती हैं, रात में चांद के साथ पति का दीदार कर व्रत खोलती हैं। 

विज्ञापन


इस बार करवाचैथ 17 अक्तूबर को है। महिलाओं ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मगर कुछ शादीशुदा महिला ऐसी भी हैं जो अपनी ड्यूटी की वजह से पतियों से दूर रह जाएंगी। करवाचौथ के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपने अधिकारियों को छुट्टी के लिए अर्जी दी है। 

ज्यादातर थानों में इन दिनों यही नजारा देखने को मिल रहा है। महिला पुलिसकर्मी किसी तरह छुट्टी मंजूर कराने के प्रयास में लगी हैं। इसके लिए तरह-तरह के बहाने भी बना रही हैं। इनमें से ज्यादातर उन महिला पुलिसकर्मियों की छुट्टी की अर्जी मंजूर हो गई है, जिनके घर शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन


जो महिला पुलिसकर्मी परिवार के साथ ही शहर में रहती हैं, उनकी छुट्टी नामंजूर कर दी गई है। दरअसल उनकी ड्यूटी शहर के बाजारों में छेड़छाड़ और झपटमारी की घटनाएं रोकने के लिए लगाई जाएंगी। इसकी वजह से इन महिला पुलिसकर्मियों में मायूसी है। जबकि छुट्टी मंजूर होने पर अन्य महिला पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी से खिले हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें