दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ट्रक और इनोवा कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घटना सुबह तड़के चार बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद के थाना पाला क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश उर्फ उपेंद्र पुत्र देवेन्द्र, धीरज पुत्र शिवमंगल सिंह कन्नौज थाना पाला फरीदाबाद, सतपाल, बीरा सिंह और एक अन्य इनाको कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे।
जैसे ही कार बेलड़ा के समीप पहुंची तो ओवरटेक करते समय, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।
ये है मृतक:
- राजेंद्र सिंह पुत्र जसवंत निवासी कस्बा पल्ला, थाना पल्ला जिला फरीदाबाद
- सतपाल पुत्र मटरू निवासी निकट मोलहड़ बैंक, मीठापुर बदरपुर दिल्ली
- धीरज
घायल ये रहे:
- ओमप्रकाश उर्फ उपेंद्र पुत्र देवेंद्र निवासी कस्बा पल्ला थाना पल्ला जिला फरीदाबाद
- वीर सिंह पुत्र शिवमंगल निवासी सेहतपुर रोड, अस्पताल कॉलोनी जिला फरीदाबाद