दिल्ली के मुखर्जी नगर के पैरामाउंट कोचिंग इंस्टीट्यूट में मालिक की पत्नी को महिला बाउंसर द्वारा पीटे जाने की घटना वायरल हो चुकी है। इस विवाद के के बीच महिला बाउंसरों के लेकर उत्सुकता होना स्वाभाविक है।
फुटेज में देखा गया कि महिला जब अपने पति के कार्यालय पहुंची तो महिला बाउंसर ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत की। हालांकि उनका मामला अदालत में लंबित है।
महिला बाउंसरों की मांग मुंबई की तरह दिल्ली और गुड़गांव जैसे शहरों में भी बढ़ती जा रही है। सिक्योरटी एजेंसी की ओर से इस मांग को पूरा करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। कोचिंग सेंटर के साथ-साथ शहर के मॉल से लेकर होटलों तक में इनकी तैनाती देखने को मिल रही है।
पुरुषों के मुकाबले मिलता है दोगुना दाम
शहर में विशेष आयोजनों के अवसर पर सुरक्षा को लेकर महिला बाउंसरों की तैनाती शुरू हो गई है। हलांकि अभी इनकी संख्या काफी कम है। जिन स्थानों पर महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है। उन्हें वहां लगाया जा रहा है।
शहर के पब, बार, डिस्को थेक, शापिंग काम्लेक्स की ओर से महिला सुरक्षा कर्मियों की मांग बढ़ी है। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसी की ओर से इनको प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है।
हंटर सिक्योरटी के धर्मेश कुमार कहते हैं कि महिला बाउसंरों के प्रशिक्षण के बाद उनकी दर आम सुरक्षा गार्ड से दो गुना हो जाती है।
वॉलीवुड अभिनेत्रियों की सुरक्षा इन्हीं के हवाले
शहर में जब भी वालीवुड की कोई अभिनेत्री आती है तो उनकी सुरक्षा घेरे में काफी महिला बाउंसर रहती हैं। गुडग़ांव में जहां पहले पुरूष ही बाउंसर बनने के लिए आगे आते थे। अब महिलाए भी अपना कैरियर अजमाने लगी हैं।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पब व माल प्रबंधन को महिला सुरक्षा अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद वह अपनी आवश्यकता के अनुसार महिला बाउंसर भी रख रहे हैं। -नवदीप सिंह पुलिस आयुक्त गुडग़ांव