फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फेमा ने एमसीसी के राउंड-एक की सीट छोड़ने पर जमानत राशि न कटने के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत नीट एसएस 2025 काउंसलिंग के राउंड-एक में शामिल उम्मीदवारों को विशेष परिस्थितियों में एक बार सीट छोड़ने पर जमानत राशि जब्त नहीं करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

एमसीसी की अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को राउंड-एक में सीट आवंटित हुई हैं और वे उसे छोड़ना चाहते हैं, वे 31 जुलाई से चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में मूल दस्तावेज भी वापस कर दिए जाएंगे। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यह एक बार की विशेष छूट है और इसे भविष्य के लिए मिसाल नहीं माना जाएगा। फेमा ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। संगठन ने एमसीसी से शेष काउंसलिंग समय पर पूरी करने का आग्रह किया है, ताकि चयनित सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर बिना देरी के प्रशिक्षण शुरू कर सकें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें