फीस वृद्धि को लेकर परेशान पैरेंट्स के लिए सोमवार का दिन अहम है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में डीपीएसजी मेरठ रोड मामले की सुनवाई में पैरेंट्स के हित में फैसला आने की उम्मीद है।
डीपीएसजी सोसाइटी की तीनों ब्रांच के करीब सात हजार पैरेंट्स की निगाहें कोर्ट के निर्णय पर हैं। वहीं, जिला प्रशासन के फैसले और फीस वृद्धि को जायज ठहराने के इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के निर्णय का शिक्षा बचाओ अभियान ने विरोध किया।
विवेकानंदनगर में अभियान और अभिभावक मंच के साथ पैरेंट्स ने फेडरेशन का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद अभिभावकों ने विवेकानंदनगर कालोनी में समान शिक्षा लागू करने और बढ़ी फीस वापस लेने के अभियान में लोगों को समर्थन मांगा।
विवेकानंद पार्क में हुई सभा में अभिभावकों ने 20 मई को शाम छह बजे गोविंदपुरम में फिर से जुलूस निकालकर फेडरेशन का पुतला फूंकने की बात कही। अभियान के संयोजक सत्यपाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा के धंधे में लगे पढ़ाई से ज्यादा व्यापार और कमाई करने में जुटे हैं।
प्रवक्ता सचिन सोनी पूर्व बार अध्यक्ष सत्यपाल यादव, अभिभावक मंच के महेश, रेखा, मोहित, मनोज मेहता, विपिन आदि मौजूद रहे।