नई दिल्ली। फेडरल एक्सप्रेस कॉरपोरेशन (फेडएक्स) ने कार्गो सिटी में एक नया इंटीग्रेटेड एयर कार्गो हब बनाने की घोषणा की है। इस परियोजना में कंपनी करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दीर्घकालिक निवेश करेगी।
यह सुविधा लगभग 2.30 लाख वर्ग फुट में बनेगी और पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी। यह अंतरराष्ट्रीय गेटवे और पिकअप-एंड-डिलीवरी ऑपरेशंस को एक ही परिसर में जोड़ेगी। हब के चालू होने के बाद फेडएक्स की प्रोसेसिंग क्षमता 600 से बढ़कर 5,000 पैकेज प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। इसमें एडवांस्ड ऑटो-सॉर्टर और आधुनिक एक्सरे मशीनें शामिल होंगी। बेहतर सुरक्षा प्रणाली और इंटेलिजेंट पैकेज-हैंडलिंग तकनीक भी इसका हिस्सा होगी। यह सुविधा उत्तर और पूर्वी भारत के कारोबारों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। परियोजना की ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की उपस्थिति में हुई। संवाद