फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से फ्लाईओवर से कूदा झपटमार: छात्र से मोबाइल झपटकर भाग रहे थे बदमाश, पीड़ित ऑटो से कर रहा था पीछा

Sat, 26 Mar 2022 09:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकरबा चौक से आजादपुर जाने वाले फ्लाईओवर पर बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बदमाश गिर गए। पीछे से आ रहे छात्र को देखकर एक बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया जबकि दूसरा बदमाश फ्लाईओवर से नीचे नाले के पास गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग इलाके में पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छलांग लगाने से बदमाश का हाथ पैर टूट गया है। दरअसल फोन छीने जाने के बाद बीटेक का एक छात्र ऑटो से बदमाशों का पीछा कर रहा था। भागने के दौरान बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। एक बदमाश वहां से भाग गया जबकि दूसरा फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद अली (20) के रूप में हुई है। मूलत: हरिद्वार निवासी संयम चटर्जी पंजाब स्थित जालंधर के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई करता है। शुक्रवार की शाम वह अपने एक दोस्त से मिलने के लिए ऑटो से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन जा रहा था। मधुबन चौक फ्लाईओवर हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो में बैठकर वह फोन पर मैप देख रहा था। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। छात्र ऑटो से बदमाशों का पीछा करने लगा। 

मुकरबा चौक से आजादपुर जाने वाले फ्लाईओवर पर बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बदमाश गिर गए। पीछे से आ रहे छात्र को देखकर एक बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया जबकि दूसरा बदमाश फ्लाईओवर से नीचे नाले के पास गिर गया। उसके बाद ऑटो से उतरकर छात्र फ्लाईओवर से उतरा और घायल बदमाश के पास पहुंचा। घटना को देखकर वहां काफी लोग जमा हो गए और किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तलाशी लेने पर पास उसके पास से तीन मोबाइल फोन मिले। मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें