फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में बंदरों के डर से लोग घरों में हुए कैद

Thu, 20 Feb 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से मोदीनगर की कई कालोनियां बेहाल हैं। आलम ये है कि महिलाएं बच्चों को खेलने के लिए जाने को कहती हैं तो बंदरों के डर से बच्चे जाने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि भूपेंद्रपुरी के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कालोनी के लोग नगर पालिका के दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने अफसरों से बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराने को कहा।

कालोनी में करीब 50 लोगों को बंदर काट चुके हैं। जबकि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बावजूद पालिका ने बंदरों को पकड़ने का ठेका नहीं छोड़ा है।

यहां है बंदरों का आतंक
मोदीनगर में भूपेंद्रपुरी, ब्रहमपुरी, नई कालोनी, देवेंद्रपुरी, महेंद्रपुरी, सी लाइन, तेल मिल गेट, नेहरू कालोनी, तिबड़ा रोड आदि कालोनियों में बंदरों का आतंक है। झुंड के रूप में बंदर आते हैं और छतों पर रखे सामान पर टूट पड़ते हैं। कई बार तो घरों के अंदर घुस आते हैं।
विज्ञापन


खेलना छोड़ा
कालोनी निवासी मीनू ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण बच्चे खेलने के लिए बाहर जाने से डरते हैं। यही नहीं सब्जी और फल बेचने वालों ने भी इधर ठेली लाना छोड़ दिया है।

दो दिन में 10 को काटा
नगर पालिका परिषद के सभासद विनोद गौतम और आलोक शर्मा ने बताया कि भूपेंद्रपुरी के वार्ड नंबर चार में दो दिन भीतर बंदरों ने 10 लोगों को काटा है। इनमें सागर (5),चेतन (5), मुकेश (36), काकू (3), दीपक (14) आदि हैं।

अफसरों की सुनिए
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद का कहना है कि बोर्ड बैठक में बंदरों को पकड़ने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में रेट अधिक होने से ठेका नहीं छूट सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें