फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों के लिए सकारात्मक है बजट: एफसीसीआई

Fri, 04 Mar 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
arun jaitley - फोटो : pti
विज्ञापन
फरीदाबाद चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से वित्तमंत्री अरुण जेटली के आम बजट पर बृहस्पतिवार शाम चर्चा का आयोजन किया गया। बल्लभगढ़ स्थित गोल्डन गैलेक्सी होटल में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता एफसीसीआई इनकम टैक्स पैनल के चेयरमैन डॉ.राजकुमार अग्रवाल रहे। उन्होंने बजट खूबियां गिनाने के साथ कारोबारियों के सवाल का जवाब देकर उनकी जज्ञिसा भी शांत की।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने बजट को उद्योग और देश के विकास में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया। बताया कि बजट में वालंटरी डिस्क्लोजर और इनकम स्कीम (वीडीआईएस) को कारोबारियों के हित में आसान बनाया गया है।

अब कारोबारी मात्र 45 फीसदी रकम जमा कर अपना धन वैध कर कसकते हैं। रक्षा बजट में कटौती को उन्होंने उद्योग, समाज और देश के विकास के लिए अच्छा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि जो धन अभी तक रक्षा जैसे गैर उत्पादन क्षेत्र में खर्च हो रहा था उसका उपयोग अब आधारभूत ढांचा खड़ा करने और सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगाया जाएगा। इससे अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और उद्योगों की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन


दस लाख तक के टैक्स विवाद को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सुलझाने का प्रावधान भी कारोबारियों के हित में किया गया फैसला है। कर ढांचे में बदलाव का भी कारोबारियों ने स्वागत किया। बैठक में आशीश जैन, जेपी मल्होत्रा, एमपी रूंगटा, रोहित रूंगटा, आरसी खंडेलवाल, एससी गुलाटी, परमजीत चावला, अंशुल ठक्कर, सतीश गोसाईं, संदीप सिंघल, प्रदीप सिंघल, किशन कौशिक सहित करीब डेढ़ सौ उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें