फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हवा तो एक सीने में मारी गोली: बेटे की लड़ाई में गए पिता की मौत, पत्नी भी गई थी संग; तहजीम ने किया था फोन

Tue, 17 Feb 2026 09:47 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक उमरदीन अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पिता अब्दुल रशीद के अलावा दो भाई, पत्नी राबिया, चार बेटी व एक बड़ा बेटा तहजीम है। तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 
विज्ञापन
मोहम्मद उमरदीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 15 साल के नाबालिग लड़के व उसके दोस्तों को कुछ लड़के पीट रहे थे। इस बीच नाबालिग ने अपने पिता को कॉल कर मौके पर बुला लिया। नाबालिग के माता-पिता बेटे को बचाने वहां पहुंचे। इस बीच एक लड़के ने पिस्टल निकालकर पिता के सीने में गोली दाग दी। बाद में सभी फरार हो गए।

विज्ञापन

गंभीर हालत में मोहम्मद उमरदीन (35) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल की टीम वहां पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

उमरदीन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस उमरदीन के बेटे व अन्य लड़कों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में कई टीमों को भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक उमरदीन अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पिता अब्दुल रशीद के अलावा दो भाई, पत्नी राबिया, चार बेटी व एक बड़ा बेटा तहजीम है। तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके फिलहाल पेपर चल रहे हैं। वह बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ता है।

मंगलवार शाम को वह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। इस बीच वह ए-2 ब्लॉक, बड़े स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों को पीट रहे थे। तहजीम को आता देखकर उन लड़कों ने उसे भी रोक लिया और पीटने लगे। तहजीम ने फौरन पिता को कॉल कर घटना स्थल पर बुला लिया।
विज्ञापन

उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ वहां पहुंचे। तहजीम के माता-पिता को आता देखकर एक लड़के ने पिस्टल निकाल ली। आरोप है कि उसने तीन-चार राउंड हवा में गोली चलाई। इसके बाद बेहद नजदीक से उमरदीन के सीने में गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। उमरदीन की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें