फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना में बदमाश मोनू पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Wed, 26 Dec 2018 01:56 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बवाना में कार सवार बदमाशों ने मंगलवार को घोषित बदमाश मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां पेट में लगीं, जबकि एक जांघ को छूकर निकल गई। मोनू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने गैंगवार से इंकार नहीं किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोनू बवाना थाने का घोषित बदमाश है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका है। मंगलवार दोपहर को पुलिस को वाजिदपुर में मोनू को गोली मारे जाने की सूचना मिली। परिवार वालों ने उसे रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को चार खोखे मिले। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मोनू घटना के समय घर से कुछ दूरी पर पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

तिहाड़ में बंद हैप्पी गैंग पर शक

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोनू और हैप्पी गैंग के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर काफी समय से गैंगवार चल रही है। पिछले कुछ माह से हैप्पी अपने भाई के साथ तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि जेल से बाहर निकलने के बाद मोनू हैप्पी गैंग के बदमाशों से उलझने का प्रयास कर रहा था। आशंका है कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद हैप्पी ने मोनू को खत्म करने की बात कही हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हैप्पी गैंग के बदमाशों पर ही हमला करवाने का शक है।  

मई में भी मारी थीं पांच गोलियां
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 26 मई की सुबह वाजिदपुर स्थित एक जिम में बदमाशों ने मोनू को पांच गोलियां मारी थीं। मोनू के हाथ और पैर में तीन गोलियां लगी थीं। घटना के समय जिम में कई युवक मौजूद थे। युवकों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन बदमाश उन्हें गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी अभी भी फरार है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें