एक बार फिर बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची को उसके पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया।
मां ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी। बच्ची की मां ने आसपास की महिलाओं की मदद से एक महिला समाजसेवी को सूचना दी। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना सेक्टर सात पुलिस में दी गई।
पुलिस के मुताबिक महिला समाजसेविका पिंकी शर्मा ने अपने दिए बयानों में बताया है कि 15 दिसंबर को उसके पास एक शिकायत आई थी कि इंद्रानगर निवासी एक व्यक्ति अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है।
रविवार की शाम उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने अपनी नौ साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया।
बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को सबकुछ बता दिया। सेक्टर-सात पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।