फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ प्यार करता था सिरफिरा आशिक, 500 मीटर तक चाकू लेकर पीछे दौड़ा, हत्या

Thu, 02 May 2019 07:35 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

- शादी से मना करने पर युवती के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या
- मृतक की लड़की की 17 मई को होनी है शादी, सिहानीगेट थाना के गढ़ी गांव का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी 500 मीटर तक चाकू लेकर सरे बाजार युवती के पिता के पीछे दौड़ा। उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। युवती की 17 मई को शादी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गढ़ी गांव थाना सिहानीगेट वर्तमान में रोहटा (मेरठ) में परिवार के साथ रहते थे। राजू की बड़ी बेटी की 17 मई को शादी है। शादी का कुछ सामान लेने के लिए वह बृहस्पतिवार को गढ़ी स्थित अपने घर आए थे। दोपहर में घर की बैठक में सो रहे थे।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हनी गोस्वामी ने चाकू से हमला कर दिया। राजू जान बचाने के लिए घर से बाहर निकले और सड़क की ओर भागे। आरोपी युवक चाकू लेकर उनके पीछे दौड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 500 मीटर तक वह पीछे दौड़ा। इस बीच कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। सरे बाजार से सड़क पर हनी ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। एक निजी हॉस्पिटल के पास वह जमीन पर गिर गए।

उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक का घर मृतक के पड़ोस में है।

वह राजू की बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। युवक ने मृतक से छह महीने पहले बेटी से शादी करने की बात कही थी। जिसका राजू ने विरोध किया था। आरोपी युवक तभी उसे धमकी दे रहा था। मृतक की पत्नी पूजा ने आरोपी हनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें