बेटा घर में शराब पीकर आया था। आते ही घर में उत्पाल मचाने लगा। रिटायर्ड कांस्टेबल बाप ये सब होता देखता रहा और अपना गुस्स पीने की कोशिश करता रहा। बाप ने सोचा किसी तरह ये चुप हो जाए लेकिन जब वह नहीं माना तो कांस्टेबल बाप ने कुछ ऐसा किया कि हमेशा के लिए बेटे की जुबान बंद हो गई...
demo
- फोटो : demo
रिटायर्ड कांस्टेबल ने बेटे को गोली से उड़ाया
हापुड़ के पिलखुवा इलाके के सिखैड़ा गांव में रिटायर्ड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा ने रविवार शाम शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे अपने बेटे गगन (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।
demo pic
शराब पीने का था आदी, हंगामा करने पर मारी गोली
सिखैड़ा गांव निवासी राजकुमार शर्मा 2010 में यूपी पुलिस से रिटायर्ड हुए हैं। तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा गगन शर्मा शराब पीने का आदी था। रविवार शाम गगन शराब पीकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इससे गुस्साए पिता ने गगन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।
डेमो पिक
पिता हिरासत में, बंदूक जब्त
गोली गगन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण शराब का विवाद निकलकर सामने आया है।