फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ही निकला बेटी की अस्मत का लुटेरा, फरार

Wed, 31 Jul 2019 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया गया है। पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट में मामला पहुंचा तो असलियत सामने आ गई। आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय बच्ची परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई व बहन हैं। बच्ची का पिता बेरोजगार था, जबकि उसकी मां घरेलू सहायिका का नौकरी करती थी। 25 अप्रैल को पुलिस को दिए बयान में पीड़िता व उसकी मां ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बच्ची पार्क में खेलने गई थी। वहां अज्ञात शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बच्ची का मेडिकल कराया गया तो उस समय आरोपी पिता उसके साथ मौजूद था। बाद में जब कोर्ट में बच्ची का 164 का बयान कराया गया तो बच्ची ने बताया कि घर में ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां को जब इसका पता चला तो उसने शिकायत करने की बात की।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची और अपनी पत्नी को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन कोर्ट में पहुंचते ही उसकी पोल खुल गई। आरोपी उससे पूर्व ही फरार हो गया। उधर, कोर्ट में जब आरोपी पिता को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें