फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग ब्लडग्रुप वाले पिता ने बेटे को दान की किडनी

Tue, 24 Jun 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंगदान करने वाले और प्रत्यारोपण कराने वाले का ब्लड ग्रुप अब नहीं भी मिले, तब भी प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के लिए अब यह काम मुश्किल नहीं रहा। ब्लड ग्रुप नहीं मिलने के बावजूद एक व्यक्ति ने अपने बेटे को किडनी दान की। अंग प्रत्यारोपण करने के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

विनीत (25) की किडनी खराब थी। उसे साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनीत का ब्लड ग्रुप उसके घर वालों से नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से किडनी प्रत्यारोपण में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद मैक्स के नेफ्रोलॉजील विभाग के निदेशक और विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश खुल्लर ने बताया कि ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले विनीत को उसके पिता ने किडनी दान की, जिसका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है।
विज्ञापन


इसके लिए मरीज का कॉलूम्न तकनीक से प्लाज्मा एक्सचेंज किया गया। खुल्लर ने बताया कि इस तकनीक से प्लाज्मा एक्सचेंज के बाद ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले मरीज को ए, बी, बी पॉजिटिव और एबी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अंगदान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें