गुड़गांव के डीएलएफ फेज एक में रहने वाले दंपति के सुनसान फ्लैट से डॉलर समेत लाखों की नगदी और जेवरात चुरा लिए गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जयपुर निवासी रितेश पत्नी और बच्चे के साथ डीएलएफ फेज एक स्थित सिल्वर ऑक अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में 19 जून को वह परिवार के साथ जयपुर गया हुआ था।
बीते दिन जब छुट्टियां मनाकर लौटा तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। फ्लैट के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने फ्लैट से सोने के जेवरात के अलावा दस यूरो, 204 सिंगापुर डॉलर समेत हजारों रुपये चुरा लिए। डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।