फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पैसे मांगने पर पिता ने बेटे की गर्दन में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजौरी गार्डन इलाके में बेटे ने पैसे मांगे तो पिता अशोक अरोड़ा की बेटे लक्ष्य से हाथापाई हो गई। इसके बाद अशोक ने लक्ष्य की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। बहन ने लक्ष्य को घायलावस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से एक युवक के घायलावस्था में लाए जाने की सूचना मिली। अस्पताल में सुभाष नगर निवासी लक्ष्य इलाज कराता मिला। अस्पताल में मौजूद लक्ष्य की बहन ने बताया कि पैसे मांगने पर उसके पिता और भाई में कहासुनी हुई थी। बात बढ़ने पर अशोक अरोड़ा ने लक्ष्य को थप्पड़ मार दिया। लक्ष्य ने भी पिता पर हाथ उठा दिया। गुस्से में अशोक रसोई में गया और सब्जी काटने वाला चाकू लाकर लक्ष्य की गर्दन पर हमला कर दिया। 

भाई को घायल देख वह उसे अस्पताल ले आई। इसके बाद पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि अशोक का अक्सर अपने बेटे से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें